Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

बीआरटीएस कारिडोर की रेलिंग से टकराई बाइक, युवती की मौत

2 min read
Text Size:

भोपाल। नर्मदापुरम रोड पर बीआरटीएस कारिडोर की रेलिंग से एक तेज रफ्तार बाइक बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवती की मौत हो गई। वह अपने एक दोस्त के साथ न्यू ईयर पार्टी से वापस घर लौट रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

यह है घटनाक्रम
मिसरोद थाने प्रधान आरक्षक दीपक कुमार ने बताया कि प्रेम नगर नारियखेड़ा निवासी अनामिका काकोड़िया(19) तड़के करीब सवा चार बजे अपने साथी उमेश तिवारी के साथ बाइक पर बैठकर मंडीदीप की ओर से घर लौट रही थी। वे दोनों नर्मदापुरम रोड पर बने बीआरटीएस कारिडोर के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और इससे बाइक पर पीछे बैठी अनामिका उछलकर कारिडोर की लोहे की रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे में युवती के सिर में गंभीर चोट लगी। उसे लहूलुहान अवस्था में जय प्रकाश अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डाक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथी युवक को हादसे में मामूली चोट आई है। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार काफी अधिक थी, जिस वजह से हादसा हो गया।
कारिडोर में फर्राटा भरते हैं वाहन
बीआरटीएस कारिडोर में समय दिन से भी ज्यादा वाहन फर्राटा भरते नजर आते हैं। बताया जा रहा है कि बाइक का अनियंत्रित होने का कारण भी कारिडोर में चल रही एक कार थी। कार से बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई। पुलिस पूरे घटनाक्रम का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
119 Views
What do you think?

Leave a Reply