Skip to content
Thursday, 5 November 2026
मध्य प्रदेश

अवैध खनन रोकने गए खनिज निरीक्षक पर रेत माफिया ने किया हमला

2 min read
Text Size:

बुरहानपुर। सूर्यपुत्री ताप्ती नदी का सीना छलनी कर मनमाने तरीके से हजारों ट्राली रेत का अवैध खनन और परिवहन कर चुके रेत माफिया के हौसले दिनोंदिन बुलंद हो रहे हैं। करीब कालूशाह बाबा की दरगाह के पास अवैध खनन रोकने पहुंचे खनिज निरीक्षक गोविंद पाल पर रेत माफिया के करीब आधा दर्जन गुर्गों ने हमला बोल दिया। जिससे गोविंद पाल और उनके साथ गए सहयोगियों को अंदरूनी चोटें आई हैं।

खनिज निरीक्षक ने अवैध रूप से रेत भर रहीं दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों को नहीं छोड़ा। उन्हें थाने में खड़ा कराया गया है। ही इसकी सूचना शाहपुर थाना पुलिस को दे दी गई थी। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट करने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि हमला करने वालों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पहले भी किया था हमला
खनिज निरीक्षक गोविंद पालन ने बताया कि जैसे ही वे ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर सड़क पर पहुंचे, पहले से घात लगा कर बैठे लोगों ने हमला बोल दिया। उन्होंने वर्दी छीनने का प्रयास भी किया। इससे पहले भी शाहपुर क्षेत्र के कथित माफिया ने उनके साथ मारपीट की थी। जिसकी एफआइआर शाहपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। बताया जाता है कि इस क्षेत्र में 50 से ज्यादा ट्रैक्टर ट्रालियां अवैध रूप से रेत का खनन और परिवहन करती हैं। कुछ प्रभावशाली लोगों का समर्थन हासिल होने के कारण रेत माफिया बेखौफ हो चुका है। खनिज निरीक्षक ने कलेक्टर भव्या मित्तल को भी सूचना देने फोन लगाया था, लेकिन फोन नहीं उठा।
जहां ठेका नहीं वहां से भी निकाली जा रही रेत
ताप्ती व अन्य नदियों के विभिन्न घाटों से बीते चार माह से रेत का वैध और अवैध खनन जारी है। जिन घाटों का सरकार ने ठेका नही दिया है, वहां से भी धड़ल्ले से रेत निकाली जा रही है। ताप्ती नदी से तो बीच धार से पोकलेंड मशीनें लगा कर रेत का खनन किया जा रहा है। जिन घाटों का ठेका दिया गया है, वहां न तो चौहद्दी बनाई गई है और न ही राजस्व विभाग से खसरे की माप कराई गई है। इसे लेकर न तो माइनिंग कार्पोरेशन गंभीर है और न जिला प्रशासन ने कोई पहल की है।
126 Views
What do you think?

Leave a Reply