Skip to content
Thursday, 5 November 2026
मध्य प्रदेश

65 बस्तियों व 544 मोहल्लों में पीले चावल देकर श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का देंगे निमंत्रण

2 min read
Text Size:

उज्जैन ।अयोध्या में 22 जनवरी को होने वालेभगबान राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के लिए उज्जैन की 64 बस्तियों और 544 मोहल्लों में घर-घर जाकर पूजित अक्षत (पीले चावल) देकर निमंत्रण दिया जाएगा। इसके लिए अभियान की शुरुआत हो गई, जो 15 जनवरी तक चलेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक घर-घर जाकर निमंत्रण देंगे।

प्रत्येक नगर को दो-दो कलश
आरएसएस के ओजस व्यास ने बताया कि प्रांत से उज्जैन महानगर को 14 पूजित अक्षत कलश प्राप्त हुए थे। सभी सात नगर में से प्रत्येक नगर को दो-दो कलश दिए गए। पूजित अक्षत को निमंत्रण के तौर पर सभी सात नगर की बस्तियों और मोहल्लों में घर- घर जाकर वितरित किया जाएगा। इस कार्य के लिए प्रत्येक नगर में संघ के स्वयंसेवकों की टोली बनाई गई है, जो 15 जनवरी तक उज्जैन महानगर की 65 बस्तियों और 544 मोहल्लों में घर-घर जाकर पूजित अक्षत (पीले चावल) देकर निमंत्रित करेंगे।
कलश यात्रा निकाली
संघ के अमोल जोशी ने बताया कि सोमवार को कालिदास नगर में पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। महावीर बाग स्थित शिव मंदिर से हनुमान चालीसा पाठ के बाद शुरू हुई कलश यात्रा में स्वयंसेवक, मातृशक्ति और समाजजन शामिल हुए। अब अक्षत को घर- घर जाकर वितरित किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के भाव जागरण के लिए 21 जनवरी तक प्रतिदिन प्रभात फेरियां निकाली जाएगी।
92 Views
What do you think?

Leave a Reply