तीन बस स्टैंड पर बसों की आवाजाही बंद, यात्री परेशान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा। हिट एंड रन कानून के विरोध में स्टेरिंग छोड़ो आंदोलन अंतर्गत वाहन चालकों ने हड़ताल शुरू कर दी है। इससे सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों के पहिए थम गए हैं। निमाड़ क्षेत्रीय चालक परिचालक कल्याण समिति के नेतृत्व में वाहन चालक और परिचालकों द्वारा सड़क पर उतरकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

शहर के तीनों बस स्टैंड से यात्री बसें की आवाजाही ठप है। ट्रकों, टैंपो और आटो रिक्शा के पहिए भी थम गए हैं। यात्री बस नहीं चलने से परेशान हो रहे है। कोई साधन नहीं मिलने से नए साल के पहले दिन ही अप डाउन करने वाले कहीं कर्मचारी अधिकारी कार्यालय वह स्कूल, कालेज नहीं पहुंच सके।

कई लोग घर वापस जाने और निजी वाहनों का सहारा लेने को विवश हैं। वाहन चालक संघ के सदस्यों ने स्टैंड पर एकत्र होकर जमकर नारेबाजी की और सरकार से काला कानून वापस लेने की मांग की है।

निमाड़ क्षेत्रीय चालक – परिचालक कल्याण समिति के अध्यक्ष रामचंद्र मालवीय ने बताया कि हमारी मांग जब तक पूरी नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। पहले चरण में तीन दिन हड़ताल जारी रहेगी।

सरकार द्वारा कानून में किए गए संशोधन के तहत सड़क हादसे के बाद मौके से भागने वाले चालक को 10 साल की सजा और आठ लाख रुपये के जुर्माने का प्रविधान किया जा रहा है। हमारी मांग है कि सरकार इस काले कानून को वापस ले।

दुर्घटना कोई भी चालक कभी भी जानबूझकर नहीं करता हैं। वाहन चालक के विरूद्ध एक्सीडेन्ट करने पर कानून मे किये जा रहे संशोधन को निरस्त किया जाए। दुर्घटना के बाद चालक मौके से नहीं भागे तो जमा हुई भीड़ मारपीट करने के साथ कई बार जान तक ले लेती है।

वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा जो जुर्माना और सजा का प्राविधान किया है। उसमे गरीब ड्राइवर कहां से राशि जमा भरेंगे और दस साल की सजा होने पर परिवार का भरण पोषण कैसे होगा। चालक यूनियन ने सामूहिक रूप से नए कानून में संशोधन करने की मांग की है। सड़क पर दौड़ रहे व्यवसायिक वाहनों को रोककर फूल माला पहनाकर उन्हें सहयोग करने की अपील की गई।

215 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!