Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

मुख्यमंत्री यादव तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, खंडवा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार शाम ओंकारेश्वर परिवार सहित पहुंचे। ओंकारेश्वर हेलीपैड पर क्षेत्रीय विधायक नारायण पटेल ने मुख्यमंत्री की अगवानी कर उनका स्वागत किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री यादव तीर्थ नगरी क्षेत्र में वर्ष 2023 की विदाई एवं नवीन वर्ष 2024 आगमन पूजा अर्चना के साथ करेंगे। ओंकारेश्वर पहुंचने पर विधायक नारायण पटेल, संभागायुक्त इंदौर मालसिंह, एडीजी राकेश कुमार गुप्ता, आईजी चंद्रशेखर सोलंकी, कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। मुख्यमंत्री ने हेलीपैड पर क्षेत्रीय नागरिकों से भी मुलाकात की। यहां से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सैलानी टापू के लिए रवाना हुए। वे रात्रि विश्राम आज सैलानी टापू में ही करेंगे। ओंकारेश्वर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने महंत श्री मंगलदास त्यागी के आश्रम पहुंच कर दर्शन और पूजन किया आश्रम में मुख्यमंत्री का शाल श्रीफल से स्वागत और सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री मंत्री ने महंत को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

119 Views
What do you think?

Leave a Reply