Skip to content
Saturday, 31 October 2026
भोपाल

वर्ष 2028 के विश्व गुलाब सम्मेलन के लिए चुना गया भोपाल, मप्र में पहली बार आयोजन

1 min read
Text Size:

भोपाल- वर्ल्ड फेडरेशन आफ रोज सोसाइटी द्वारा 2028 में होने वाले विश्व गुलाब सम्मेलन के लिए भोपाल को चुना गया है। यह पहला मौका होगा, जब गुलाब का विश्वस्तरीय सम्मेलन मप्र में होगा। अगले वर्ष 2025 का विश्व गुलाब सम्मेलन चीन में हो रहा है।

मप्र रोज सोसाइटी के अध्यक्ष लक्ष्मेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि हर तीन वर्ष में ओलिंपिक की तरह गुलाब का विश्व स्तरीय सम्मेलन होता है, जो अलग-अलग देशों में आयोजित किया जाता है। सोसाइटी ने इस वर्ष वर्ल्ड फेडरेशन आफ रोज सोसाइटी को प्रपोजल भेजा था, जिसकी स्वीकृति मिल गई है।

अब आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए फेडरेशन से जुड़े विदेशी प्रतिनिधि 13 से 14 जनवरी तक भोपाल आएंगे और यहां होने वाली 43वीं अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी को देखेंगे।

उन्होंने बताया कि विश्व गुलाब सम्मेलन में कई देशों से 600 से अधिक विदेशी प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके लिए शहर के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर, रवींद्र सभागम केंद्र जैसे स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है।

143 Views
What do you think?

Leave a Reply