Skip to content
Saturday, 31 October 2026
मध्य प्रदेश

10 लाख रुपये में अनाज कारोबारी की हत्या की सुपारी लेने वाला गुंडा गिरफ्तार

2 min read
Text Size:

इंदौर। अपराध शाखा ने गुंडे को गिरफ्तार किया है, जो अनाज कारोबारी की हत्या की फिराक में था। गुंडे ने दस लाख रुपये में सुपारी लेना कबूला है। कारोबारी का महिला से 50 लाख रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस गुंडे से साथियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। महिला और उसके बेटे की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है।

एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक, मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने खातीवाला टैंक निवासी हीरानंद श्रीचंद वाधवानी की शिकायत पर अड़ीबाजी, धमकी का केस दर्ज किया है। हीरानंद का छावनी अनाज मंडी में कारोबार है। उसे कुख्यात बदमाश विक्की ठाकुर उर्फ माडल रुपयों के लिए धमका रहा था। हीरानंद ने पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर को शिकायत की और शनिवार रात विक्की को पकड़ लिया गया।

पहले पहचान पूछी फिर धमकी दी

हीरानंद ने कथनों में बताया कि विक्की तीन साथियों के साथ आया था। उसने नाम और मोबाइल नंबर बताया और हीरानंद की पहचान सुनिश्चित की। बाद में आरोपितों ने कहा कि तुम रेखा माटा को जानते हो या नहीं। हीरानंद ने कहा कि रेखा उसके दोस्त मुरली की पत्नी है। मुरली का निधन हो चुका है। आरोपितों ने कहा कि उसके 50 लाख रुपये लौटा देना वरना अंजाम ठीक नहीं होगा। उसने आफिस में आकर मारने की धमकी दी।

आफिस जाते समय फिर धमकाया

हीरानंद को पकड़ लिया। हीरानंद आफिस जाने के लिए रवाना हुआ था। विक्की व उसके साथियों ने कहा कि रेखा से 50 लाख रुपये वसूलने का ठेका मिला है। रेखा ने धर्मेंद्र ठाकुर को जान से मारने की सुपारी दी है। उसमें से पांच लाख रुपये उसे मिलेंगे। विक्की ने कहा कि बचना चाहते हो तो पांच लाख रुपये तुम दे दो। आरोपितों ने हीरानंद की जेब में रखे कुछ रुपये भी छीन लिए।

130 Views
What do you think?

Leave a Reply