Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

प्रदेश में 3 लाख से अधिक विद्यार्थियों को पिछड़ा वर्ग पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति

2 min read
Text Size:

भोपाल- प्रदेश में इस वर्ष अब तक 3 लाख 30 हजार विद्यार्थियों को पिछड़ा वर्ग पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई गई है। इन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में लगभग 459 करोड़ रूपये की राशि का वितरण किया गया है। पिछड़ा वर्ग राज्य छात्रवृत्ति के अंतर्गत 32 लाख 16 हजार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 263 करोड़ की राशि का वितरण किया गया है।

पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति पिछड़ा वर्ग के कक्षा 11, 12 और स्नातक, स्नातकोत्तर, तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले विद्याथियों को उपलब्ध कराई गयी है। पिछड़ा वर्ग राज्य छात्रवृत्ति कक्षा 6 से 10 तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई गयी है।

विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति

प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विदेश में उच्च अध्ययन करने के लिये पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जा रही है। इस वर्ष इस योजना का लाभ चयनित 44 विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया गया है। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में करीब 7 करोड़ रूपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। विभाग द्वारा पिछड़ा वर्ग के युवक-युवतियों को विदेशों में रोजगार उपलब्ध कराने की अभिनव योजना का क्रियान्वयन भी किया जा रहा है। इस वर्ष कन्सट्रक्शन सेक्टर में 45 और केयर वर्कर सेक्टर में 15 चयनित युवाओं को विभाग द्वारा प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया है। इनमें से 5 युवाओं का रोजगार हेतु चयन जापान स्थित निजी संस्थानों में भी हो चुका है।

210 Views
What do you think?

Leave a Reply