कबाड़े से भरा ट्रक कार पर गिरा, चार की मौत, दो घायल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

गुना। कैंट थानाक्षेत्र में एक कबाड़े से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर गिर गया। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। बताया गया है कि सुबह घना कोहरा था। इसी बीच अचानक सामने कोई वाहन आने से ट्रक चालक ने ब्रेक लगाए, जिससे नियंत्रण खोकर उसी दिशा में जा रही कार पर पलट गया।

कैंट थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि राजगढ़ जिले के सारंगपुर से एक परिवार के छह सदस्य कार से लहार भिंड पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। सुबह कोहरा भी घना था। इसी दिशा में कबाड़े का सामान भरा ट्रक भी जा रहा था। अभी उनकी कार नेशनल हाइवे-46 पर गुना जिले के कैंट थानाक्षेत्र में आने वाले यूपी ढाबे के समीप पहुंची, तभी संभवतया ट्रक के सामने कोई वाहन आदि आने से ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। इससे कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही क्रेन बुलाकर ट्रक और कार को सड़क से हटाकर रास्ता साफ कराया जा रहा है।

Views Today: 2

Total Views: 114

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!