Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

फौजी परिसर में स्थानांतरित हुआ एनसीसी निदेशालय, भवन का उद्घाटन लेफ्टिनेंट जनरल विपुल सिंघल ने क‍िया

2 min read
Text Size:

भोपाल। करीब 47 साल से बिट्टन मार्केट में किराये के भवन में संचालित हो रहे एनसीसी निदेशालय मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को अब फौजी परिसर में स्वयं का भवन मिल गया है।इससे एनसीसी अफसर और कर्मचारियों को वह वास्तविक माहौल मिल सकेगा, जिसकी उन्हें जरूरत थी।

सुल्तानिया इन्फेंट्री लाइन में नवीनीकृत एनसीसी भवन का उद्घाटन लेफ्टिनेंट जनरल विपुल सिंघल, एसएम, जीओसी, सुदर्शन चक्र कार्पस द्वारा सैन्य अधिकारियों ,निदेशालय के कर्मचारियों, एनसीसी कैडेट्स तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया गया।यह एनसीसी एमपी और सीजी निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल अजय कुमार महाजन और कोर मुख्यालय, पश्चिम मुख्यालय मध्य प्रदेश सब एरिया के साथ-साथ स्टेशन मुख्यालय भोपाल के पूर्ण समर्थन का दृष्टिकोण था, जिसके परिणामस्वरूप यह प्रमुख परियोजना सफल हुई।
एनसीसी निदेशालय मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कार्यालय को अरेरा कालोनी के बिट्टन मार्केट के सिविल एरिया में 47 साल के लंबे प्रवास के बाद कैंट क्षेत्र के अंदर सुल्तानिया इन्फेंट्री लाइन में स्थानांतरित कर दिया गया है।लेफ्टिनेंट जनरल विपुल सिंघल ने उद्घाटन के बाद एनसीसी कार्यालय के कैंट में आने का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने दिल्ली में 26 जनवरी के कैंप में भाग लने जाने वाले एनसीसीसी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। एनसीसी के कैंडेट्स ने उन्हें गार्ड आफ आनर दिया। अंत में निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल अजय कुमार महाजन ने सुदर्शन चक्र कार्पस में स्थान देने के लिए आर्मी का धन्यवाद दिया।
172 Views
What do you think?

Leave a Reply