परवलिया/भोपाल। भोपाल से रामगंज मंडी रेलवे लाइन का कार्य इन दिनों जोरों पर है। भोपाल में यह काम मेसर्स राइट कंस्ट्रक्शन के द्वारा किया जा रहा है। बता दें कि इस रेलवे लाइन के लिए भू-अर्जन दो बार हुआ है जिसमें से किसानों को एक बार का मुआवजा प्राप्त हो चुका है। वहीं, दूसरी बार का मुआवजा अभी नहीं मिला है, लेकिन रेलवे ठेकेदार दोनों जमीनों पर कार्य कर रहे हैं। इस पर ग्राम पंचायत झिरनिया व मुगालिया हाट के किसानों ने हुजुर तहसील में आवेदन दिया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। इसी वजह से आक्रोशित किसानों ने विरोध जताते हुए ठेकेदार का काम रुकवा दिया है। ठेकदार ने राजस्व विभाग को इसकी जानकारी दी। जिससे नायब तहसीलदार सोनिया परिहार मौके पर पहुंची और किसानों एवं ठेकेदार के बीच यह तय हुआ कि पूर्व में अधिग्रहित जमीन पर ही कार्य किया जाए, बाकी अतिरिक्त ली गई भूमि पर कार्य अभी नहीं किया जाए।
किसानों के नाम पर जमीन, उलझन में ठेकेदार
मुआवजे के लिए ये किसान कर रहे संघर्ष
थाने पहुंचकर किसानों ने दिया आवेदन
Views Today: 2
Total Views: 168

