प्रधानमंत्री मोदी ने सांसद उइके द्वारा लिखित पुस्तकों का किया विमोचन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, बैतूल। बैतूल-हरदा-हरसूद लोकसभा क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके, सांसद होने के साथ ही एक लेखक के रूप में भी ख्याति प्राप्त कर रहे हैं। श्री उइके द्वारा लिखित पुस्तक आत्म संवाद तथा टॉकिंग ऑफ सेल्फ का आज नई दिल्ली में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विमोचन किया। श्री उइके ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से अपनी पुस्तकों के विमोचन के लिए समय मांगा था। गत दिवस लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पुस्तकों का विमोचन किया गया। श्री उइके ने अंग्रेजी व हिंदी माध्यम में छपी इस पुस्तक की प्रतियां प्रधानमंत्री के साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यगणों तथा संगठन के पदाधिकारियों को भी भेंट की। सांसद श्री उइके द्वारा लिखित पुस्तकों का प्रकाशन प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्था प्रभात प्रकाशन द्वारा किया गया है। आत्म संवाद पुस्तक में गीता का संक्षित्प भाष्य, शिष्य गुरु संवाद, सफलताओं के सिद्धांत, समाज के प्रति दायित्व, शांत मन सुख का आधार, ध्यान के लाभ, योग का अर्थ, सन्यासी धर्म, सृजेता निर्माण, वाणी का महत्व, जीवन में पूजन का महत्व, स्वावलंबन का महत्व, सोलह कलाओं का रहस्य तथा जीवन जीने की कला एवं ऐसे 85 से अधिक अध्यायो का सृजन दुर्गादास उइके द्वारा किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सांसद श्री उइके को नवीन पुस्तकों के लेखन के लिए शुभकामनाएं प्रदान की गई।

179 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!