Skip to content
Saturday, 31 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, अमित शाह और जेपी नड्डा से मिलेंगे सीएम मोहन यादव

1 min read
Text Size:

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम डा. मोहन यादव दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हो सकती है। मंत्रियों के नाम फाइनल होने के बाद जल्द ही प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आए थे, जिसमें भाजपा ने 163 सीटों पर जीत दर्ज की। इसके बाद डा. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री और जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। इसके बाद से ही लगातार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा जारी है।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply