Skip to content
Saturday, 31 October 2026
मध्य प्रदेश

नर्सिंग अफसर ने एमएलसी में गंभीर चोट लिखवाने के लिए मांगी रिश्वत, तीन हजार के साथ रंगे हाथ पकड़ा लोकायुक्त ने

1 min read
Text Size:

ग्वालियर। शिवपुरी के बैराड़ में लोकायुक्त ने नर्सिंग ऑफीसर को लोकायुक्त ने तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त की टीम नर्सिंग अफसर को पकड़ने के बाद मामले में कागजी कार्रवाई कर रही है।

शिवपुरी के बैराड़ अस्पताल के नर्सिंग ऑफीसर रघुराज धाकड़ को ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। आरोपित एमएलसी में गंभीर चोट लिखवाने की एवज में रिश्वत मांगी थी। आरोपित के खिलाफ बैराड़ निवासी सोनू जाटव ने लोकायुक्त से शिकायत की थी। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने मामले की जांच की और आरोपित को रंगे हाथों पकड़ने के लिए प्लान बनाया। इसके लोकायुक्त के डीएसपी विनोद सिंह कुशवाह सहित लोकायुक्त टीम ने नर्सिंग अफसर को अस्पताल में रंगे हाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त की कार्रवाई से अस्पताल में हड़कंप मच गया।

68 Views
What do you think?

Leave a Reply