Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
देवास

बैंक ने मकान किया सील, किराएदार का सामान अंदर, जनसुनवाई में पहुंचा युवक

2 min read
Text Size:
देवास। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया। मकान मालिक द्वारा लोन नही भरने पर बैंक ने मकान को सील कर दिया। मकान में एक किराएदार भी रहता था, जो अपने रिश्तेदार के यहां गमी के कार्यक्रम में गया हुआ था। किराएदार का सारा सामान सील मकान के अंदर ही था। किराएदार जब कार्यक्रम करके आया तो वह अचंभित रह गया और अपना सामान निकलवाने के लिए बैंक व तहसीलदार के पास पहुंचा, लेकिन किसी ने उसकी समस्या नही सुनी। मंगलवार को किराएदार जनसुनवाई में कलेक्टर के पास पहुंचा। तब जाकर उसकी समस्या का निराकरण हुआ।
राहुल सोलंकी निवासी जमोदी तहसील सोनकच्छ ने बताया कि वह त्रिलोक नगर, इटावा में एक किराए के मकान में निवास करके पढ़ाई करता था। रिश्तेदारी में निधन होने की वजह से दिनांक 28/06/2023 को मेरे गांव गया था। वह देवास में जिस मकान में किराए से रह रहा था उस पर आवास फाइनेंस लिमिटेड द्वारा लोन लिया गया था। उक्त बैंक की मासिक किस्ते मकान मालिक ने समयावधि में जमा नही करने के कारण बैंक द्वारा मकान को सील कर दिया गया है, जबकि मेरा पूरा सामान किराए के रूम अन्दर ही रह गया है। जिसमें शेक्षणिक एंव शासकिय दस्तावेज, कक्षा पांचवी से लेकर बी फाइनस, डी सी ए., आय जाति मूल निवासी प्रमाण पत्र आदि बैक ए.टी.एम कार्ड, रजाई, कम्बल, तिन बिछाई, कपड़े, बर्तन बच्चो की गाडी, मोबाईल चार्जर आदि रह गए है। किराएदार ने कलेक्टर से गुहार लगाई कि उसका सामान उसे वापस दिया जाए। आवेदक ने पूर्व में भी मेने दो बार तहसीलदार को आवेदन दिया एवं बैंक को भी आवेदन दिया, फिर भी कोई सुनवाई नही हुई है। किराएदार की समस्या सुन कलेक्टर ने तहसीलदार को आदेशित किया कि सील मकान में से शीघ्र सामान निकालकर संबंधित व्यक्ति को दिया जाए।
135 Views
What do you think?

Leave a Reply