नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, सीएमओ रितु मेहरा ने किया मछली बाजार पहुंचकर साइट विजिट
मछुआरे समुदाय के लिए मप्र सरकार ने बनाई है योजना
इटारसी। मध्यप्रदेश सरकार के मत्सय विभाग की मध्यप्रदेश फिश पार्लर योजना के तहत इटारसी के मछली बाजार में तीन स्मार्ट फिश पार्लर बनाए जाएंगे। इसके लिए आज नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, सीएमओ रितु मेहरा ने टीम के साथ यहां निरीक्षण किया। यहां 15 लाख रुपये लागत से तीन फिश पार्लर बन रहे हैं। प्रत्येक फिश पार्लर के लिए 5 लाख रुपये शासन ने दिए हैं।
नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने यहां निरीक्षण के दौरान मछली व्यापारियों से कहा कि आधुनिक फिश पार्लर के माध्यम से मछली की मार्केटिंग करने में भी मछली पालकों को आसानी होगी। मछलियों के स्टोरेज के लिए सरकार द्वारा डीप फ्रीजर, फ्रीजर डिस्प्ले काउंटर के साथ साथ फिश कटर और मछली की छिलाई मशीनें भी मछली पालको को मुहैया कराई जाएगी। स्मार्ट फिश पार्लर खोलने के लिए सरकार द्वारा 15 लाख रुपये आए हैं। योजना मत्सय विभाग की है।
नगरी निकाय और ग्राम पंचायत तैयार कराएगी 5 लाख के पार्लर
मध्य प्रदेश फिश पार्लर योजना के तहत एक आधुनिक मछली पार्लर बनाने के लिए 5 लाख रुपए खर्च होंगे। मध्य प्रदेश के मत्स्य विकास एवं मछुआ कल्याण विभाग द्वारा शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय और ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायतें 5 लाख रुपए की लागत से स्मार्ट मछली पार्लर तैयार करवाएगी। सारा खर्च सरकार द्वारा ही उठाया जाएगा। मछुआरे समुदाय के लोगों के लिए राज्य सरकार द्वारा बड़ी राहत दी जाएगी।
मत्स्य विभाग करेगा आवंटन
मछली पालन करने वाला कोई भी मांझी समाज से जुडा हुआ मछुआरा इन स्मार्ट फिश पार्लर से जुड़ सकता है। मछली पालको को मछली को स्टार्ट करने के लिए डीप फ्रीजर, फ्रीजर डिस्प्ले काउंटर के अलावा फिश कटर और मछली की छिलाई के लिए मशीनें भी उपलब्ध करवाई जाएगी। राज्य में स्मार्ट फिश पार्लर खुलने से 24 घंटे फ्रेश मछली मिल सकेगी।
Views Today: 2
Total Views: 226

