कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन के नेता देश की अर्थव्यवस्था और गरीबों की कमाई दीमक की तरह खा रहे- सुमित पचौरी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल स्थित ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में अभी तक 250 करोड़ रुपये का काला धन मिलने के विरोध में भोपाल के रोशनपुरा चौराहा पर जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसद का पुतला दहन किया।

जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल स्थित ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में अभी तक 250 करोड़ रुपये का काला धन मिला हे। जो अब तक इस तरह के छापों में बरामद हुई सबसे बड़ी नकद राशि है। नोटों के बंडल अभी भी इतनी बड़ी तादाद में मिल रहे है। उनकी गिनती के लिए कई मशीनें मंगानी पड़ी है। कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन के नेता जिस तरह से देश की अर्थव्यवस्था, गरीबों की कमाई और नागरिकों के अधिकारों को दीमक की तरह खा रहे हैं, मैं इसकी कड़ी आलोचना करता हूं। इस घटना से एक बार फिर ये साबित हो गया है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी है और कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचारियों के साथ है। कांग्रेस अगर भ्रष्टाचार की गारंटी है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश से भ्रष्टाचारियों के खात्मे की गारंटी हैं। इन भ्रष्टाचारियों से जनता की कमाई की पाई-पाई तो वसूल की जाएगी साथ ही इन्हें जेल भी जाना पड़ेगा।

पचौरी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी धीरज साहू उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चला। राहुल गांधी उसके गले में हाथ डालकर घूमते थे। क्या यही राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान थी, जिस पर भ्रष्टाचार का कारोबार चल रहा था? उन्होंने कहा कि धीरज साहू के ठिकानों से 250 करोड़ से अधिक की नकदी मिलने के बावजूद कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने चुप्पी साध रखी है। उन्होंने कहा कि धीरज साहू के मामले ने ये साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार ही कांग्रेस का मूल चरित्र है। कांग्रेस के प्रतिनिधि जहां भी रहेंगे, वो भ्रष्टाचार ही करेंगे। कांग्रेस पार्टी तो गांधी करप्शन सेंटर बनकर रह गई है, क्योंकि सभी को भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग इनके द्वारा ही दी जा रही है।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, विधायक कृष्णा गौर, सुरेन्द्रनाथ सिंह, राम बंसल रैनवाल, जगदीश यादव, शंकर मकोरिया, राजेन्द्र गुप्ता, राहुल राजपूत, राजू अनेजा, राजेश सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी, मंडल अध्यक्ष आदित्य अग्रवाल, आरके सिंह बघेल, डॉ. महेश गुप्ता, चन्द्रशेखर तिवारी, महेन्द्र दवे, योगेन्द्र मुखरैया, बृजुला सचान, पंकज गुर्जर जिला पदाधिकारी सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

143 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!