Skip to content
Saturday, 7 November 2026
यह बात गलत है

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के प्रताप टॉकीज इलाके का दृश्य है। जहां सकरी सड़क पर आवारा मवेशियों का डेरा है। जिस वजह से दिनभर आवागमन बाधित हुआ। इस बारे में शहरवासियों का कहना है कि सड़क पर इनकी मौजूदगी से जहां आवागमन पर बुरा असर तय है, वहीं रात्रि में अप्रिय घटना का डर बना रहता है। इसके अलावा बारिश और ठंड के मौसम में यह ओर अधिक गहरा जाती है। दरअसल, पानी और कड़कड़ाती ठंड से बचने के लिए यही बेजुबां मवेशी दुकान तथा कॉम्लेक्स समेत अन्य परिसरों में शरण लेते हैं। जहां सुबह गंदगी पसरी मिलती है, जो कि स्वच्छता की दृष्टि से किसी बुरे प्रभाव के समान रहती है। यही वजह है कि इस दिशा में उचित कार्रवाई की मांग उठने लगी है। ताकि ऐसे मवेशियों को धरपकड़ करने के साथ ही उनके पालकों को सख्त तरीके से चेताया जा सके। वहीं पालकविहीन तथा कमजोर-बीमार मवेशियों को सुरक्षित ठिकाने में पहुंचाने की आवश्यकता है। गौसेवा से संबंधित इस कार्य में गौभक्तों के साथ-साथ समाजसेवियों का स्वैच्छिक सहयोग अपेक्षित रखा जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि शहर में इन हालातों से दो-चार करने वाले कहना नही चूक रहे, कि यह बात गलत है।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply