केन्द्रीय विद्यालय में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। केन्द्रीय विद्यालय हरदा में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया। इस खेल उत्सव में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं जैसे 100 मीटर रेस, 200 मी रेस, लेमन रेस, जलेबी रेस, मैथ्स रेस और रिले रेस का आयोजन किया गया। हफ्ते भर से चल रही विभिन्न खेल गतिविधियां बैडमिंटन, क्रिकेट, खो-खो और कबड्डी जैसे खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्राचार्य प्रमोद कुमार कोरी एवं विशेष अतिथि के रूप में धर्मेन्द्र कुमार कोरी व्याख्याता शासकीय कॉलेज हरदा उपस्थित रहे। सभी विद्यार्थियों ने खेलोत्सव में बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। समस्त खेल गतिविधियां सीजे टोप्पों के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से संपादित हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा

82 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!