दुकान में रखे गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट के बाद लगी आग, दो लोग घायल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
देवास। शहरीय सीमा से 8 किमी दूरी पर स्थित ग्राम शिप्रा में एक दुकान में रखे गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट के बाद आग लग गई। जिसके बाद एक के बाद एक हुए 8 धमाकों में दो लोग घायल हो गए। धमाके इतने तेज थे कि दुकान की दीवारें भी ढह गईं। दुकान की छत भी उड़ गई। इससे सटी दो अन्य दुकानों में भी आग लग गई। घटना के बाद इलाके में हडक़ंप मच गया। घटना शहर के शिप्रा इलाके में शुक्रवार दोपहर की है। लोहार पिपल्या का रहने वाला मनीष पटेल छोटे चूल्हे और बर्तन बेचता है। वह घरेलू गैस के छोटे सिलेंडर बेचता भी है और उनकी री-फीलिंग भी करता है। री-फीलिंग के दौरान ही हादसा हुआ। हादसे में मनीष और विशाल नवलिया घायल हुए हैं। वहीं आग पर काबू पाने के लिए इंदौर, सांवेर और देवास से फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में दो लोग घायल हो गए जिन्हें देवास के महात्मा गांधी जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
116 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!