करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या के विरोध में भोपाल में प्रदर्शन, ज्योति टाकीज चौराहे पर लगा जाम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल। राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के खिलाफ से राजपूत समाज भड़क उठा है। मप्र की राजधानी में भी करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने इस हत्याकांड के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ता ज्योति टाकीज चौराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा के सामने एकत्रिए हुए और हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए चक्काजाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों से झड़प भी हो गई। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका। करणी सेना के इस प्रदर्शन की वजह से चेतक ब्रिज से आइएसबीटी और दूसरी ओर बोर्ड आफिस चौराहे तक लंबा जाम लग गया है। इसकी वजह से राहगीरों को परेशान होना पड़ा।

करणी सेना की मांग है कि हत्यारों की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी हो। ऐसा न होने की सूरत में करणी सेना ने देशभर में उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

116 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!