बोरवन पार्क के वन क्षेत्र में वन विहार की तर्ज पर पक्षी विहार विकसित करने की दरकार

भोपाल। संत हिरदाराम नगर में स्थित बोरवन पार्क के वन क्षेत्र में पक्षी विहार बनाने की जरूरत महसूस की जा रही है। कुछ समय पहले इसे लघु वन अभयारण्य बनाने की योजना बनी थी, जो पूरी नहीं हो सकी। बड़ी झील के पास होने के कारण बोरवन का महत्व बढ़ गया है। यहां अनेक लोग समय सैर करने पहुंचते हैं। यहां लघु वन अभयारण्य बनाकर खरगोश, हिरण एवं चीतल आदि का पालन किया जा सकता है। कुछ साल पहले तत्कालीन विधायक बाबूलाल गौर की घोषणा पर वन विभाग ने लघु वन अभयारण्य बनाने का प्रस्ताव बनाया था, जो पूरा नहीं हो सका।

वाकिंग ट्रैक से सैर करने की सुविधा

170 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले बोरवन में राजधानी परियोजना प्रशासन ने 3.50 किलोमीटर लंबा वाकिंग ट्रैक बनाया है। मनोरंजन स्थल की कमी से परेशान बैरागढ़ वासियों को इससे काफी राहत मिली है। वक्त यहां बड़ी संख्या में लोग पैदल घूमने आते हैं। वाकिंग ट्रैक के आसपास झूले एवं बेंच लगाई गई हैं। किड्स जोन भी बनाया गया है, जहां बच्चों के लिए फिसलपट्टी भी लगी है। इससे बच्चों को सुविधा हो गई है। इस पार्क की देखरेख में बोरवन क्लब का भी योगदान रहा है। क्लब की पहल पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने यहां कई काम कराए हैं। नागरिकों को यहां अब पक्षी विहार एवं लघु वन अभयारण्य बनने का इंतजार है।

169 Views

Leave a Reply