मालगाड़ी से टकराकर पटरी के बीच गिरा युवक, ऊपर से निकल गई ट्रेन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

बैतूल। जाको राखे साइयां मार सके ना कोई यहां कहावत कालीमाई मंदिर के सामने चरितार्थ होते नजर आई। कालीमाई मंदिर के सामने में ऐसा घटनाक्रम घटित हुआ जो किसी चमत्कार से भी कम नहीं था। मंगलवार को कालीमाई मंदिर में 22 वर्षीय युवक देवेंद्र निवासी वार्ड क्रमांक 16 मंदिर में जल चढ़ाने आया।

वापस घर लौटते समय सीएचपी में कोयला खाली करके वापस जा रही मालगाड़ी से टकराकर पटरी के बीच गिर गया। उसके ऊपर से पूरी मालगाड़ी गुजर गई, लेकिन पटरी के बीच गिरने से उसकी जान बच गई। युवक के सिर और कंधे पर गंभीर चोट आई।
मालगाड़ी निकल जाने के बाद जब लोगों ने देखा कि वह जीवित है तो उसे प्राथमिक उपचार के लिए लल्लन यादव, ट्रक ड्राइवर जगदीश सूर्यवंशी और अनिल धुर्वे के माध्यम से डब्ल्यूसीएल के चिकित्सालय ले जाया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे बैतूल जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
138 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!