लाड़ली बहनों को फिर मिलेगी सौगात

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मध्य प्रदेश विधानसभ चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत के बाद देशभर में लाड़ली बहना योजना की चर्चाएं जोरों पर है, हर कोई इसे बीजेपी के लिए लकी और  गेमचेंजर मान रहा है। चुनाव के नतीजों के बाद अब योजना की अगली किस्त को लेकर भी कयासों का दौर शुरू हो गया है, संभावना जताई जा रही है कि अगले हफ्ते योजना की 7वीं किस्त जारी की जा सकती है, चुंकी घोषणानुसार इस योजना की राशि हर महीने की 10 तारीख को जारी की जाती है।वही जीत के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी संकेत दिए थे कि अब तारीख आ रही है, एक-एक बात पूरी होगी।

दिसंबर में जारी हो सकती है अगली किस्त

दरअसल, लाड़ली बहना योजना सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा चुनाव से पहले मई में शुरू की गई थी, जिसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था, इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी, इसके बाद रक्षाबंधन पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। अब इस योजना के तहत  महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं।

अबतक इस योजना की 6 किस्तें जारी हो चुकी है और अब दिसंबर में 7वीं किस्त जारी की जानी है। घोषणानुसार यह राशि हर महीने की 10 तारीख को जारी की जाती है, लेकिन नवंबर में मतगणना और दिवाली के त्यौहार के चलते 4 समय से पहले 4 नंवबर को ही किस्त जारी की गई थी और अब 7वीं किस्त जारी होनी है, संभावना जताई जा रही है कि अगले हफ्ते यह किस्त जारी हो सकती है, चुंकी आचार संहिता खत्म हो चुकी है और बीजेपी बहुमत पार कर सत्ता में वापसी करने में कामयाब हो गई है, हालांकि अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

सीएम भी दे चुके है संकेत

हाल ही में सीएम शिवराज सिंह  का भी बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि जो ये जीत हासिल हुई है मैं अपनी बहनों को प्रणाम करता हूं।  मैं कहता था कि बीजेपी को अद्भुत जीत हासिल होगी। मेरी बहना कहती थी कि भाईया अपन जीतेंगे और आशीर्वाद देती थी।  अभी मिल रहे हैं 1250 रुपये।अब तारीख आ रही है, एक-एक बात पूरी होगी, अब लाडली बहना लखपति बनेगी, तुम्हारी जिंदगी बदलना हमारा लक्ष्य है, आपका प्यार अनमोल है।

नए साल से फिर शुरू हो सकती है आवेदन की प्रक्रिया, बाकी बहने होगी शामिल

इसके अलावा सीएम शिवराज की घोषणानुसार इस योजना में अब 21 से 23 वर्ष की अविवाहित बहनों को भी शामिल किया जाना है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे है नए साल से बाकी बची बहनों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है माना जा रहा है कि इस ऐलान के बाद हितग्राहियों की संख्या 1.40 लाख के आसपास हो जाएगी।वर्तमान में इस योजना से प्रदेश की 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों को लाभ मिल रहा है।वही इस योजना की राशि में भी 2024 से वृद्धि देखने को मिल सकती है।चुंकी सीएम पहले ही कह चुके है कि योजना में राशि को धीरे धीरे बढाकर 3000 रुपये किया जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 116

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!