Skip to content
Saturday, 31 October 2026
मध्य प्रदेश

कृषि उपज मंडी में मटर खरीदी को लेकर जमकर हुआ हंगामा, जिला प्रशासन के खिलाफ की गई नारेबाजी

1 min read
Text Size:

जबलपुर में मटर की सही कीमत ना मिलने पर किसानों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान किसानों ने कृषि उपज मंडी के मुख्य गेट पर अपनी-अपनी गाड़ी खड़ी करके सड़क को जाम कर दिया और फिर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि प्रशासन मटर की बहुत ही कम कीमत पर ध्यान नहीं दे रहा है। बता दें कि मटर की कीमत किसानों को 20 से 30 रुपए किलो मिलनी चाहिए थी लेकिन इसकी किसानों का 10 रुपए किलो भी नहीं मिल रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस

इसके बावजूद भी प्रशासन अधिकारी जब मौके पर नहीं पहुंचे तो खेत से मंडी मटर की फसल बेचने किसानों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान कृषि उपज मंडी से लेकर कटंगी, पाटन और कटंगी बाईपास तक वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। जिसके चलते लंबा जाम लग गया। वहीं, हंगामें के बाद मौके पर विजयनगर और माढ़ोताल थाना पुलिस पहुंची और किसानों को समझाइस दी गई। वहीं, किसानों का कहना है कि जब तक मटर की सही कीमत नहीं दी जाएगी तब तक इसी तरह का हंगामा जारी रहेगा।

272 Views
What do you think?

Leave a Reply