Skip to content
Thursday, 5 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

उमा भारती ने दी बधाई, कहा- यह जीत एक चुनौती और अवसर है मध्य प्रदेश को भारत का नंबर एक प्रदेश बनाने का

2 min read
Text Size:

मध्य प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को जनता ने सरकार बनाने का मौका दिया है, इस बार के परिणामों ने सिर्फ चौंकाया ही नहीं बल्कि इतिहास भी बनाया, सीटों के जिन नंबरों की बात पार्टी कर रही थी उससे ज्यादा सीटें देकर जनता ने भाजपा को ये संकेत दिए हैं कि अब आपको भी प्रदेश के लिए हमारी अपेक्षाओं से ज्यादा सोचने की जरूरत है।

उमा भारती ने कहा – मोदी जी की गारंटी और लाड़ली बहना ने किया कमाल 

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और स्पष्ट बोलने के लिए चर्चित उमा भारती ने प्रचंड जीत के लिए प्रदेश की जनता को बधाई दी है साथ साथ पार्टी को नसीहत भी दी है, उमा भारती ने ट्वीट कर प्रदेश में मिली जीत को पीएम मोदी की गारंटी और शिवराज सरकार की लाड़ली बहना योजना की जीत बताया है, उन्होंने आगे लिखा, यह जीत मध्य प्रदेश को भारत का नंबर एक प्रदेश बनाने का अवसर और चुनौती भी है।

मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया उमा भारती ने 

उमा भारती ने एक अन्य ट्वीट में मध्य प्रदेश भाजपा की प्रचंड जीत के लिए प्रदेश नेतृत्व एवं केंद्र के नेतृत्व को बधाई दी, उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह रणनीति, पीएम मोदी की गारंटी एवं लाड़ली बहना के आशीर्वाद ने वोट की बरसात कर दी, सबको बारंबार बधाई, मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन।

75 Views
What do you think?

Leave a Reply