सांवेर में सिलावट की सल्तनत रही बरकरार, बौरासी को नहीं मिला जनता का आशीर्वाद

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
इंदौर। विधानसभा क्षेत्र सांवेर में पहली बार भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट ने रिकार्ड मतों से जीत हासिल की। उन्होंने 68854 हजार मतों से जीत अर्जित की। भाजपा की आंधी में कांग्रेस चारों खाने चित्त हो गई। डाक मतपत्रों की गणना के साथ ही सिलावट ने बढ़त बनाना शुरू कर दिया।

यह बढ़त ईवीएम की प्रत्येक राउंड की गणना के साथ बढ़ती गई। प्रत्येक राउंड में सिलावट ने लबी बढ़त बनाई। तुलसी सिलावट भी दोपहर में स्टेडियम पहुंचे और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। प्रत्येक राउंड के साथ कांग्रेसियों का उत्साह समाप्त होता जा रहा था। सिलावट निर्णायक लीड बना चुके थे। यह बढ़त शाम होते-होते बढ़ती चली गई। कांग्रेस कार्यकर्ता मायूस होकर बाहर निकलने लगे।
87 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!