Skip to content
Thursday, 5 November 2026
मध्य प्रदेश

कांग्रेस के पटवारी को करारी शिकस्त देकर मधु ने राऊ में खिलाया कमल

1 min read
Text Size:
इंदौर- राऊ विधानसभा सीट पर इस बार बड़ा उलटफेर हुआ है। कांग्रेस की तरफ से विधायक रहे जीतू पटवारी ने भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा को 5703 वोट से हराया था, लेकिन इस बार मधु ने जीतू के खिलाफ 35,522 मतों से जीत दर्ज की है।
मतगणना के दौरान मधु ने शुरुआत से बढ़त बनाए रखी।
कुछ ऐसे भी राउंड रहे, जिसमें जीतू आगे निकले। तब उनके समर्थक नेहरु स्टेडियम में इकट्ठा होने लगे और जमकर नारेबाजी की। मगर 12वें राउंड के बाद मधु ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। हर राउंड में एक से लेकर डेढ़ हजार मत से आगे रहे। बढ़त बढ़ते ही जीतू के समर्थक धीरे-धीरे स्टेडियम से जाने लगे। जीतू भी वर्मा की जीत पक्की मानते हुए मतगणना स्थल से लौट गए।
148 Views
What do you think?

Leave a Reply