बिजली के तार ऊंचा करने में लगा करंट, युवक की मौत

देवास- अनुविभाग के पीपलरावां थाना क्षेत्र के जीवाजीगढ़ में सोनकच्छ के वार्ड क्रमांक-1 के युवक की मौत करंट लगने से हो गई।

मजदूरी के लिए गया था युवक

इस संबंध में प्राप्त जानकारी सावन पुत्र राजेश सोलसे सोनकच्छ से जीवाजीगढ़ मजदूरी के लिए गया हुआ था। बताया जा रहा है कि सावन के साथ वार्ड के तीन अन्य साथी भी गए हुए थे। जब वे निजी कंपनी की मशीन को बिजली के तार ऊंचा करवाते हुए रोड क्रास करवा रहे थे उसी दौरान तार ऊंचा करने वाली लकड़ी फिसल गई व मशीन से तार लग गया।

मौके पर ही हो गई युवक की मौत

इससे युवक को करंट लगा व उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इसके बाद युवक के साथी उसे सोनकच्छ अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने जांच करके उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

104 Views

Leave a Reply