बस ने बाइक सवार को टक्कर मारी, मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
देवास। तेज रफ्तार बस ने भोपाल बायपास चौराहे पर बाइक चालक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इसके बाद बस डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में घायल बुजुर्ग को एक निजी वाहन चालक ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार दोपहर भोपाल बायपास चौराहे पर बस ने बाइक चालक बुजुर्ग कृष्ण मुरारी पिता रामचंद्र (58) निवासी भौंरासा को टक्कर मार दी। वहां से गुजर रहे नीरज सिंह राजपूत ने बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में बुजुर्ग की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक भौंरासा से नागदा क्षेत्र में किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। तभी यह हादसा हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर बस को छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।
106 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!