शहडोल में पटवारी की हत्या का विरोध

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शहडोल जिले में रेत माफिया ने पटवारी प्रसन्न सिंह की हत्या कर दी थी। इसके विरोध में राज्यपाल और मुख्य सचिव मप्र भोपाल के नाम जिला पटवारी संघ ने जिलाध्यक्ष अनुराग करोलिया के नेतृत्व में डिप्टी कलेक्टर रजनी वर्मा को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ न्यायिक जांच कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पटवारी संघ ने सौंपे ज्ञापन में मांग की है कि पूरे घटनाक्रम की न्यायिक जांच हाईकोर्ट के जज से कराई जाए। दोषियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई कर दंडित किया जाए। इस मामले में लापरवाही करने वाले अफसरों को भी शामिल किया जाए। साथ ही मृत साथी को शहीद का दर्जा देकर मिलने वाली सभी सुविधाएं भी दी जाए। इसके अलावा अन्य अपराधियों की तरह रेत माफिया और ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ भी संपत्ति नष्ट करने की कार्रवाई की जाए। इस दौरान पटवारी अनुराग करोलिया, अशोक मालवीय, फूलसिंह उइके, जितेन्द्र ठाकुर, मनीष कुशवाहा, जितेन्द्र ओनकर, दीपक बंडोड, शशांक भल्लावी आदि उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 94

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!