आंध्र प्रदेश से आए युवक की कार में मिला गांजा, गढ़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

जबलपुर- आंध्र प्रदेश से जबलपुर आए एक युवक की कार से पुलिस ने गांजा बरामद किया है। देर रात्रि उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान कार से नौ किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया। वह गांजा कहां से लाया था और किसे डिलेवर करने वाला था, इसके संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

कार चालक उतरा और भागने लगा

गढ़ा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा के अनुसार पुलिस टीम ने मेडिकल के बड्डा दादा मैदान के पास खड़ी कार एमपी 20 जेड जी 9299 की घेराबंदी की, तो कार चालक उतरा और भागने लगा। टीम ने पीछा कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम मूलत: आंध्र प्रदेश पश्चिम गोदावरी निवासी बुलराजू गगरा बताया।

नौ किलो 200 ग्राम गांजा रखा मिला

पुलिस ने कार की जांच की, तो उसमें नौ किलो 200 ग्राम गांजा रखा मिला। पूछताछ में बुलराजू ने पुलिस को बताया कि वह पिछले पांच से छह साल से शास्त्री नगर के त्रिपुरी वार्ड में रह रहा है और ठेकेदारी करता है। आरोपित से कार व गांजा जब्त कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

101 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!