Skip to content
Thursday, 5 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

सीएम शिवराज ने लिया महाकाल से आशीर्वाद, कांग्रेस ने कसा तंज, “अब महाकाल लेगा एक एक पैसे का हिसाब”

2 min read
Text Size:

मध्य प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी और कौन कौन नेता विधायक बनकर विधानसभा पहुंचेगा? इसका फैसला 3 दिसंबर को मतगणना के बाद हो जायेगा लेकिन कांग्रेस और भाजपा में अभी भी दावे और तंज कसने का दौर जारी है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बाबा महाकाल के दर्शन के लिए गए थे, जैस एही उनकी फोटो अख़बारों में छपी कांग्रेस ने इसपर तंज कस दिया।

शिवराज पर कांग्रेस का तंज, “खुलने वाले हैं जेल के द्वार”  

मप्र कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमेन केके मिश्रा ने सीएम शिवराज की बाबा महाकाल के सामने साष्टांग दंडवत वाली अख़बार में छपी फोटो के साथ ट्वीट किया – उन्होंने लिखाअब हे महाकाल अभी तक मैं ही था सरकार था बहुत अहंकार इसकी आड़ में खूब किया पाप, अत्याचार, अनाचार और भ्रष्टाचार अब तू ही सरकार कांग्रेस नेता ने आगे लिखा शिवराज सिंह चौहान अब यही महाकाल लेगा, महाकाल लोक सहित एक-एक पैसे का हिसाब खुलने वाले हैं जेल के द्वार क्योंकि ये ही है सच्ची सरकार कमलनाथ अब 2023 के मॉडल होंगे, होगा अब डकैतों पर प्रहार

शिवराज ने बाबा महाकाल को किया साष्टांग दंडवत प्रणाम 

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ उज्जैन पहुंचे थे। उन्होंने भगवान मंगलनाथ मंदिर और देवी हरसिद्धि मंदिर में पूजा की फिर वे बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। यहाँ उन्होंने पारंपरिक वस्त्रों में महाकाल का जाप किया, गर्भ गृह में पूजा कर नंदी हॉल में महाकाल को साष्टांग दंडवत प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लिया । चूँकि मतदान से पहले भी शिवराज महाकाल गए थे और अब मतगणना से भी पहले गए जिस पर कांग्रेस अपने हिसाब से रिएक्शन दे रही है ।

121 Views
What do you think?

Leave a Reply