Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल

प्रदेश में पिछले निर्वाचन की तुलना में इस बार 2.10 प्रतिशत अधिक हुआ मतदान

2 min read
Text Size:

भोपाल- मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई है। अब 3 दिसंबर को मतगणना होगी। मतदान के दिन लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं ने उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता निभाई और बढ़ चढ़कर मतदान किया। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2018 की तुलना में इस वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। पोस्टल बैलेट के मतदान प्रतिशत को छोड़ दिया जाए, तो इस वर्ष प्रदेश में 77.15 फीसदी मतदान हुआ, जबकि विधानसभा निर्वाचन 2018 में प्रदेश में 75.05 प्रतिशत मतदान हुआ था। यानि वर्ष 2023 के विधानसभा निर्वाचन में 2.10 प्रतिशत मतदान की बढ़ोत्तरी हुई।

सिवनी जिले में सबसे अधिक 86.29 प्रतिशत मतदान हुआ। अलीराजपुर जिले में सबसे कम 61.81 प्रतिशत मतदान हुआ।

रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा में वर्ष 2023 के विधानसभा निर्वाचन में सबसे अधिक मतदान हुआ। इस बार का मतदान प्रतिशत 90.10 है, जबकि वर्ष 2018 के निर्वाचन में 88.35 प्रतिशत मतदान हुआ था।

प्रदेश में अलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 54 फीसदी मतदान हुआ। हालांकि पिछले विधानसभा निर्वाचन 2018 की अपेक्षा वर्ष 2023 के विधानसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत में 2.06 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्ष 2018 के विधानसभा निर्वाचन में जोबट विधानसभा का मतदान प्रतिशत 52.31 प्रतिशत था, जबकि वर्ष 2023 में यह 54.37 प्रतिशत हो गया है।

विधानसभा निर्वाचन-2023 में प्रदेश के सिवनी जिले की लखनादौन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान प्रतिशत में सबसे अधिक वृद्धि हुई है। वर्ष 2018 में यहां मतदान प्रतिशत 77.98 था, जबकि वर्ष 2023 के विधानसभा निर्वाचन में यह बढ़कर 84.71 हो गया है। यहां मतदान प्रतिशत में 6.73 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

वर्ष 2023 के विधानसभा निर्वाचन में प्रदेश की 230 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 34 ऐसे निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं के मतदान का प्रतिशत अधिक रहा है। सीधी जिले की सिंहावल विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-78 में पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मत प्रतिशत 11.91 प्रतिशत अधिक है।

121 Views
What do you think?

Leave a Reply