कलेक्टर ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, कई अध्यापक मिले अनुपस्थित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 राजधानी भोपाल में कलेक्टर आशीष सिंह ने रुनाहा नजीराबाद एवं सूरजपूरा के शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान कई शिक्षक और शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिले। जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए अनुपस्थित शिक्षक, शिक्षिका के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, अनुपस्थित मिले दो आउटसोर्स ऑपरेटर कान्हा मीणा एवं भजन गौर की सेवा समाप्त की गई है। साथ ही शासकीय माध्यमिक विद्यालय नजीराबाद की प्रभारी प्रधान अध्यापिका की दो वेतन वृद्धि रोकी गई है।

इतने शिक्षिकों को किया निलंबित

वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने 4 शिक्षकों और एक लिपिक को निलंबित कर दिया। साथ ही 2 को कारण बताओं नोटिस एवं 2 आउटसोर्स ऑपरेटर की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की है। नजीराबाद की प्रभारी प्रधान अध्यापिका की दो वेतन वृद्धि रोकी गई है। इस दौरान उनके साथ सीईओ जिला पंचायत ऋतुराज सिंह, एसडीएम विनोद सोनकिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कारण बताओ नोटिस किया जारी

कलेक्टर ने शास.उ.मा.वि.रूनाहा, शास. माध्य. शाला नजीराबाद, शा.मा.शा. सूरजपुरा का औचक निरीक्षण किया एवं विद्यालयों की व्यवस्था का अवलोकन किया। कलेक्टर के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित शिक्षक सुशीला सोलंकी माध्यमिक शिक्षक, शुभम सिंह सहायक ग्रेड तीन, कुमुद कुशवाह प्राथमिक शिक्षक, मीना चतुवेर्दी, प्रा.शि. एवं नानक प्रसाद अहिरवार, प्रा.शि. को निलंबित किया गया है। इसके साथ ही नीलम शर्मा उ.मा.शि. एवं आरती त्रिपाठी उ.मा.शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

65 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!