नेपाली समाज मंदिर में ’देउसी भैलों’ कार्यक्रम सम्पन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर परिसर में दीपावली के पावन अवसर पर नेपाली समाज द्वारा नेपाली सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार ’देउसी भैलों’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद शर्मा ने बताया कि गोविन्दपुरा स्थित पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर में दिपावली मिलन समारोह के तहत ’देउसी भैलो’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में अलग-अलग समाज के बंधुओं ने परम्परागत परिधानों पर इस कार्यक्रम को मनोरम बनाया।

समाज के लोगों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति ने समा बांध दिया। लोगों ने मंत्रमुग्ध होकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। आयोजन में बड़ी संख्या में भोपाल में रहने वाले नेपाली समाज के गणमान्य व्यक्तियों के साथ महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। इस अवसर पर नेपाली समाज के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारियों, प्रबंधन समिति, विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, महिला समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

131 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!