देश में एकता-अखण्डता बनी रहे, इसलिए इंदिरा गाँधी ने अपने प्राणों की आहूति दे दी : सुरेश पचौरी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- देश में एकता और अखण्डता बनी रहे, इसलिए इंदिरा गांधी ने अपने प्राणों की आहूति दे दी, यह सब कांग्रेस में ही संभव हैं। कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा देश हित में काम किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कल पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुये दोनों विभूतियों का उनका पुण्य स्मरण किया।

वहीं वीरांगना लक्ष्मीबाई ने स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में जो वीरता और साहस के साथ अंग्रेजी हुकूमत का सामना किया, उनकी शौर्य गाथा सर्वविदित है। आजादी दिलाने के खातिर अपने प्राणोंकी आहूति दे दी।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में कांग्रेसजनों द्वारा भारत देश की प्रथम महिला पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 106 वीं जयंती और 1857 की क्रांति में शहीद हुई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झांसी की महारानी वीरांगना लक्ष्मी बाई की 195 वीं जयंती पर दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया गया।

प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने बताया कि इसके पूर्व इंदिरा गाँधी की प्रस्तावित प्रतिमा स्थल व्हीआईपी रोड़ करवला कोहफिजा चौराहे पर, प्रियदर्शिनी पार्क और प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय परिसर में स्थिति इंदिरा गाँधी की प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर पुष्पांजलि दी। तारण ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम का संचालन किया।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, जे.पी. धनोपिया, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल, भोपाल जिला/ शहर कांग्रेस के अध्यक्षद्वय प्रवीण सक्सेना और अरूण श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी दीपचंद यादव, संजय मसानी, कैलाश मिश्रा, निहाल अहमद, अनीस खान गुड्डू, संजय गुप्ता, मुजफ्फर अली, सीताराम यादव, राजलक्ष्मी नायक, ब्रजलाल साहू, हीरालाल श्रीवास, हाकिम सिंह, महेश मालवीय, बी.पी. गौतम, ज्योति पदम, मीना चौहान, कुसुम पाल, सहाना हसन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 188

Leave a Reply

error: Content is protected !!