Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल

339 करोड़ 95 लाख रूपये से अधिक की हुई कार्यवाही

2 min read
Text Size:

भोपाल- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 की आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के बाद से प्रदेश में एनफोर्समेंट एजेंसियों द्वारा सक्रियतापूर्वक लगातार कार्रवाई की जा रही है। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से विधानसभा निर्वाचन 2023 संपन्न कराने के लिए गठित निगरानी दलों एफएसटी, एसएसटी और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब, मादक पदार्थ, नकद रुपये, अमूल्य धातु, सोना चांदी, ज्वेलरी सहित अन्य सामग्रियाँ जब्त की जा रही हैं।

संयुक्त टीमों द्वारा 339 करोड़ 94 लाख 80 हजार 982 रुपये की विभिन्न सामग्रियों की जब्ती की कार्रवाई की गई है। इसमें 40 करोड़ 18 लाख 40 हजार 79 रुपये की नकद राशि, 65 करोड़ 56 लाख 14 हजार 496 रुपये कीमत की 34 लाख 68 हजार 680 लीटर से अधिक अवैध शराब, 17 करोड़ 25 लाख 62 हजार 161 रुपये कीमत के मादक पदार्थ, 92 करोड़ 76 लाख 9 हजार 233 रुपये कीमत की अमूल्य धातु, सोना-चांदी, ज्वेलरी और 124 करोड़ 18 लाख 55 हजार 13 रुपये कीमत की अन्य सामग्रियां जब्त की जा चुकी हैं।

प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन में (28 नवंबर के बीच) आदर्श आचरण संहिता के दौरान 72 करोड़ 93 लाख रुपये की एनफोर्समेंट एजेंसियों द्वारा कार्रवाई की गई थी, जबकि इस वर्ष 2023 के विधानसभा निर्वाचन में 339 करोड़ 94 लाख रुपये से अधिक की जब्ती की कार्रवाई की जा चुकी है।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply