Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल

प्रदेश में 48 हजार 894 वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से घर से किया मतदान

1 min read
Text Size:

भोपाल- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को घर से मतदान करने की वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश में 48 हजार 894 वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं ने घर से मतदान की सुविधा का लाभ लिया है।

इसी तरह से निर्वाचन ड्यूटी में लगे 1 लाख 66 हजार 496 अधिकारियों-कर्मचारियों ने फैसिलिटेशन सेंटर, अत्यावश्यक ड्यूटी में शामिल 532 अधिकारियों-कर्मचारियों और 10 सेवा निर्वाचक मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया है।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply