Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास

सीरियल में लीड रोल में नजर आएंगी देवास की मानसी

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, देवास। शहर के नेहरु नगर में रहने वाली मानसी तोतरे जल्द ही एक सीरियल में लीड रोल में नजर आएंगी। हेड्स आफ प्रोडक्शन एवं आइरिश प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाले इस सीरियल की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। मानसी को उनके गुरु पीयूष सरकार मुंगी के प्रयासों से यह मौका मिला है। प्रोडक्शन मैनेजर संतोष परब ने भी मानसी को काम दिलाने के लिए काफी मेहनत की। मानसी को स्क्रीन टेस्ट के लिए बुलाया गया है। मानसी ने इस सफलता का श्रेय अपने गुरु पियुष सरकार मुंगी सहित माता-पिता संजय तोतरे, भावना तोतरे को दिया है। मानसी ने बताया उनका सपना अभिनय क्षेत्र में देवास का नाम रोशन करना है।

400 Views
What do you think?

Leave a Reply