Skip to content
Friday, 6 November 2026
देवास

एक माह से लापता पुजारी का नहीं मिला कोई सुराग

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, देवास। बावड़िया स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर के पुजारी को लापता हुए एक माह हो गए है, लेकिन अब तक किसी प्रकार का सुराग पुलिस नही ढूंढ पाई है। विगत 25 वर्षो से बावडिय़ा के खेड़ापति हनुमान मंदिर पर पूजन पाठ कर देखरेख करने वाले पुजारी रामप्रसाद कश्यप 7 अक्टूबर से लापता है। पुत्र नवीन कश्यप ने बताया कि पिता के गुम होने की रिपोर्ट औद्योगिक थाना पुलिस ने दर्ज कराई। आज मेरे पिता को गुम हुए एक माह हो गया है, लेकिन स्थानीय पुलिस उनके बारे में कोई सुराग नही ढूंढ पाई। पुलिस थानेका बार-बार चक्कर लगाने पर एक ही जवाब मिलता है कि हमारे द्वारा जाँच की जा रही है। जैसे ही कोई जानकारी लगेगी तो अवगत करा दिया जाएगा। विगत एक माह से मैं और मेरा परिवार परेशान होकर ओंकारेश्वर, उज्जैन, उन्हेल, गढ़कालिका, बरोठा, भौंरासा, डबलचौकी आदि कई स्थानों पर ढूंढा, लेकिन पिताजी के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नही लगी। उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नही है। अचानक पिता के गुम हो जाने से परिवारजनों काफी चिंतित है। पुत्र व परिवारजनों ने स्थानीय पुलिस से मांग की है कि शीघ्र ही मेरे पिता को ढूंढकर हमारे सुपुर्द किया जाए।

271 Views
What do you think?

Leave a Reply