Skip to content
Thursday, 5 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

योजनाओं को बंद करने का मॉडल है कमलनाथ – शिवराज सिंह चौहान

6 min read
Text Size:

भोपाल- मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर दिन ताबड़तोड़ सभाएं कर रहें हैं। भी मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मनावर, गंधवानी, सरदारपुर, धार समेत इंदौर की चार विधानसभाओं में रोड शो कर कुल 10 चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, कमलनाथ ने सवा साल में मध्यप्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया था। वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार और दलालों का अड्डा बना दिया था। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि, कांग्रेस ने प्रदेश में विकास की एक ईट भी नहीं लगाई है। मध्यप्रदेश का विकास केवल भाजपा सरकार ने ही किया है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा हैं तो वहीं दूसरी तरफ मध्यप्रदेश भी विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, और इसलिए मध्यप्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाना है।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जनसभा के दौरान कहा कि, कांग्रेस का एक नेता मेरी स्व-सहायता समूह की बहनों को धमकी दे रहें है। कह रहें हैं कि, अगर तुमने गड़बड़ की तो तुम्हारे घर में चूल्हा नहीं जलने दूंगा तुम्हारे बच्चों का खाना छीन लूंगा। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह सुन लेना, ये मेरी बहनें हैं भांजे भांजियां हैं। तुम मेरे बारे में कुछ भी कहो सहन कर लूंगा, लेकिन अगर मेरी बहनों की तरफ कोई आंख उठी या हाथ उठा तो मैं किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ूंगा। उन्होंने कहा मेरे भांजे भांजियों का भोजन छीनने की धमकी देने वालो शिवराज सिंह चौहान ऐसे लोगों को छोड़ेगा नहीं ना जीने दूंगा ना मरने दूंगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रतलाम में विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज की तारीफ करते हुए कहा कि, अब मध्यप्रदेश में जब भी बहन को याद करो तो मामा याद आ ही जाता है। यहाँ की हजारों महिलाएं लखपति बनी हैं। बहनों के नाम पर पहली बार संपत्ति बढ़ी है। उन्होंने कहा कि, मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने बैंक खातों के माध्यम से बहन-बेटियों तक सीधी सहायता पहुंचाई। लाड़ली बहना योजना और लाड़ली लक्ष्मी योजना की प्रशंसा पूरे देश में हो रही है। जनजाति नायकों और वीरांगनाओं को मध्यप्रदेश में की भूमि पर सम्मान मिला है, जबलपुर में रानी दुर्गावती स्मारक बनाया यहां शिवराज के साथ मैं भी शामिल हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रसंशा करते हुए कहा कि, हम सभी बहुत ही सौभाग्यशाली है, हमने उस समय जन्म लिया है जब नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री ने देश का मान पूरे विश्व में बढ़ाया, और प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से हमने मध्यप्रदेश के विकास में और जनता के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस की सरकार ने सवा साल में ही प्रदेश में चल रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था। कमलनाथ ने संबंल योजना बंद कर दी थी। बेटियों की शादी तो करवा दी, लेकिन उनका पैसा नहीं दिया। बड़े-बुजुर्गों के लिए हमने तीर्थ दर्शन योजना शुरू की थी, कांग्रेस ने बुजुर्गों की इस योजना को भी बंद कर दिया। इसके अलावा मेधावी छात्र-छात्राओं को अच्छे अंक लाने पर लैपटॉप दिया जाता था, वो भी बंद। बच्चों की साइकिलें बंद। इतना ही नहीं कमलनाथ तो बैगा, भारिया, सहरिया बहनों के पैसे तक डकार गए। शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि, कांग्रेस के झांसे में मत आना नहीं तो कांग्रेसी सभी जनहित की योजनाओं पर ताला लगा देंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, इस जगत में जितनी स्त्रियां हैं वो देवी की मूर्तियां है और मैं बहन बेटियों की पूजा करता हूं। मैं उनके पांव पखारता हूं लेकिन कांग्रेस को ये बहन-बेटियों की पूजा, कन्याभोज नाटक-नौटंकी लगती है। मैं हर कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन कर करता हूं और हमेशा करता रहूंगा। दिग्विजय और कमलनाथ, बहन बेटियों को आइटम जैसे अपशब्द कह कर संबोधित करते हैं। यही कांग्रेस के संस्कार और घटिया मानसिकता है। उन्होंने कहा कि, ये मेरा संकल्प है कि, मैं बहन-बेटी की जिंदगी में अंधेरा नहीं रहने दूंगा। मैं बहनों का सगा भैया हूं और भांजे भांजियों का मामा हूं। शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि, आने वाले पांच सालों में हर बहन को लखपति दीदी बनाना है। घर का कामकाज करते हुए हर बहन की आमदनी 10 हजार रूपए महीना करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, कांग्रेसी बहुत परेशान है और चुनाव आयोग में शिकायत कर रहें है कि, मामा चुपके से बहनों के खाते में पैसा डालेगा, लेकिन मैं चुपके से नहीं बल्कि डंके की चोट पर बहनों के खातों में पैसा डालूंगा, फिर 10 तारीख आ रही है। उन्होंने कहा कि, लाड़ली बहना योजना से बहनों की जिंदगी बदल गई है। घर में उनकी इज्जत बढ़ गई है। जिस तरह से सरकारी कर्मचारियों के खाते में हर महीने तनख्वाह आती है उसी तरह लाड़ली बहनों को भी हर महीने पैसा मिलेगा। शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि, अभी बहनों को 1250 रूपए मिल रहें हैं। आने वाले समय में चरणबध्द तरीके से इस राशि को बढ़ाकर 3000 रूपए किया जाएगा। पैसा विश्वास बढ़ाता है। पैसा सम्मान भी बढ़ाता है। मैंने अपनी बहनों को पैसा नहीं मान और सम्मान दिया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, कोई भी गरीब कच्चे घर और टूटी टपरिया में नहीं रहेगा। हर कोई रहने की जमीन का मालिक होगा। गरीबों को पट्टा देकर जमीन का मालिक बनाया जाएगा। घर छोटा होगा लेकिन पक्का होगा। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री आवास योजना में जिनके मकान रह गए हैं, उनके लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना बनाई गई है। चुनाव के बाद जिनके नाम रह गए हैं उनके नाम जोड़कर योजना का लाभ दिया जाएगा। इस धरती पर सबका अधिकार है और गरीबों को भी उनका अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा भाजपा का लक्ष्य है प्रदेश में हर परिवार से एक व्यक्ति को रोजगार से जोड़ना है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। डबल इंजन की सरकार में मध्यप्रदेश भी चौमुखी विकास की राह पर है। पिछले 20 सालों में भाजपा सरकार ने विकास कार्यों से मध्यप्रदेश की तस्वीर बदल दी है, और इसलिए भाजपा के सभी प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाना है। सभी प्रत्याशियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी और मामा को भी विजयी आशीर्वाद देना है। 17 नवंबर को कमल के फूल की बटन दबाकर मध्यप्रदेश में फिर से विकास की सरकार यानी भाजपा की सरकार बनाना है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों मनावर में शिवराम कन्नौजे, गंधवानी में सरदार सिंह मेड़ा, सरदारपुर में बेलसिंह भूरिया, धार में नीना विक्रम वर्मा, अंबेडकर नगर में उषा ठाकुर, राऊ में मधु वर्मा और इंदौर की चार विधानसभा सीटों पर कैलाश विजयवर्गीय, रमेश मेंदोला, राकेश गोलू शुक्ला और मालिनी गौड़ के समर्थन में रोड शो व विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान जगह-जगह माताओं-बहनों और युवा साथियों ने सीएम शिवराज का भव्य स्वागत-सत्कार किया। भारी संख्या में बहनों की उपस्थिति भैया शिवराज के प्रति विश्वास जता रही थी।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply