अंतिम दिन 2489 अभ्यर्थियों ने 2811 पत्र किए जमा

भोपाल- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए शुरू हुई नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि थी। प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में 2489 अभ्यर्थियों द्वारा 2811नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए हैं। कुल 3832अभ्यर्थियों द्वारा 4359 नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए हैं। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 2 नवंबर नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है। पूरे प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। 3 दिसंबर को मतगणना होगी।

121 Views

Leave a Reply