बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री ने भोपाल मध्य विधानसभा के मुख्य चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- भारतीय जनता पार्टी ही है जो जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करती है। राम मंदिर निर्माण, कश्मीर से धारा 370 हटाने और मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक का कानून बनाने वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। भाजपा जनता के साथ किए गए सभी वादे पूरा करती है। विकास, सुशासन, गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण के लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने कार्य किया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने भोपाल मध्य विधानसभा के मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कही।

जहांगीराबाद स्थित सब्बन चौराहे के पास भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा किए गए विकास और जनहितैषी कार्यो को जनता को बताकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के मुख्य चुनाव कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के समक्ष वार्ड-34 से निर्दलीय पार्षद व वरिष्ठ नेता पप्पू विलास घाडगे पुनः भाजपा परिवार में शामिल हुए। घाडगे के साथ उनके सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा घाडगे, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सहित भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 132

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!