Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश

राजस्थान की सीमा पर 80 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार

2 min read
Text Size:

 मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की शुरूआत में ही बड़ी मात्रा में शराब तस्करी की घटनाऐं सामने आई है। ताजा मामला सामने आया है, जिसमें देर रात्रि में राजगढ़ जिले की माचलपुर पुलिस ने राजस्थान सीमा पर स्थित गोघटपुर चैक पोस्ट पर 80 लाख से अधिक की शराब व एक ट्रक को जप्त किया है, वहीं एक आरोपी ड्रायवर को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है। अवैध शराब को ट्रक के अंदर जाली वैल्डिंग करके रखा गया था, वहीं उसके सामने व उपर भूसे के कट्टे जमाये हुए थे।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब से मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में खपाने के लिये बड़ी मात्रा में अवैध शराब राजस्थान होते हुए इन्दौर की ओर ले जाई जा रही है। जिसकी सूचना पर राजगढ़ एसपी धर्मराज मीणा व एडीशनल एसपी मनकामनाप्रसाद व खिलचीपुर एसडीओपी आनन्द राय के निर्देशन में टीम गठित की गई और माचलपुर थाने में पदस्थ एसआई विवेक शर्मा को टीम के साथ रवाना किया। जिस पर पुलिस ने घेराबन्दी कर राजस्थान सीमा पर स्थित गोघटपुर चेकपोस्ट के यहाँ एक ट्रक रोका, जिसमें एक ड्रायवर बैठा हुआ था।

पुलिस ने देखा तो ट्रक में पीछे व ऊपर चाँवल के कट्टों में भूसा भरा हुआ था। पुलिस ने जब कुछ भूसे के कट्टों को हटवाया, तो देखा कि उसमें बड़ी मात्रा में शराब भरी हुई थी, जिसे वैल्डिंग करके पैक किया हुआ था। पुलिस ने मौके पर लोहे काटने वाले कटर की मदद से शराब को ट्रक में से निकलवाया। पुलिस ने 670 पेटी इंपेक्ट ब्लू ब्राण्ड की शराब की जप्त की, जो कि 5945 लीटर के लगभग पाई गई। जिसकी कीमत 80 लाख के करीब बताई जा रही है।

माचलपुर पुलिस ने थाने में अपराध क्रमांक 356/23, धारा 34(2) एक्साइज एक्ट के अंर्तगत दर्ज किया है और 1 आरोपी ट्रक ड्रायवर लक्ष पिता सतीश शर्मा, उम्र-20 वर्ष, निवासी-बसड़ा, थाना सलामखां, जिला पानीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने ट्रक क्र. NL-01-K9864, कीमती 35 लाख व 80 लाख 40 हजार की शराब सहित कुल 1 करोड़ 15 लाख 40 हजार का माल जप्त किया है।

138 Views
What do you think?

Leave a Reply