Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल

कांग्रेस प्रत्याशी मनोज शुक्ला का नरेला विधानसभा क्षेत्र में खुला चुनाव कार्यालय

2 min read
Text Size:

भोपाल- नरेला विधान क्षेत्र के प्रत्याशी मनोज शुक्ला के विधानसभा चुनाव क्षेत्र के लिए राजधानी भोपाल के प्रभात पेट्रोल पप के पास चुनाव कार्यालय का उद्घाटन राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा किया गया। दिग्विजय सिंह ने चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि नरेला विधानसभा क्षेत्र से जुझारू और जनता के लिए हर समय सहायता के लिए खड़े रहने वाले मनोज शुक्ला को कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। दिग्विजय सिंह ने क्षेत्र के मतदाताओं से अपील कि है कि मनोज शुक्ला को विधायक बनायें और क्षेत्र का विकास और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करें। उन्होंने कहा कि नरेला क्षेत्र में भाजपा के विधायक और मंत्री विश्वास सारंग ने जिस तरह से असामाजिक तत्वों को पनाह दे रखी है, उससे क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल व्याप्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी मनोज शुक्ला के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस का विधायक बनाये और प्रदेश में कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाये, ताकि प्रदेश विकास पथ की ओर अग्रसर हो सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विधायक नरेला क्षेत्र को मिलेगा तो क्षेत्र की एक नई पहचान स्थापित होगी।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता गोविंद गोयल, कैलाश मिश्रा, रवि सक्सेना, प्रवीण सक्सेना, आनंद तारण, मेजर श्याम शंकर श्रीवास्तव, जैनम हैदर, निहाल अहमद, संजय गुप्ता, किशोरीलाल कुशवाहा सहित विधानसभा क्षेत्र के अन्य कांग्रेसजन व स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

179 Views
What do you think?

Leave a Reply