Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल

मप्र विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने घोषित किये विधानसभा प्रभारी

1 min read
Text Size:

 मप्र में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा, भाजपा नेताओं की जमीनी स्तर पर तैनाती कर रही है, पार्टी लगातार कई तरह की नियुक्ति कर रही है इसी क्रम में पार्टी ने विधानसभा प्रभारियों की एक और सूची जारी की है।

भाजपा ने इन नेताओं को बनाया विधानसभा प्रभारी 

जारी सूची में पार्टी ने श्योपुर विधानसभा के लिए प्रह्लाद भारती, श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा के लिए अशोक गर्ग प्रभारी, वीके शर्मा सह प्रभारी, शिवपुरी विधानसभा के लिए हरिहर शर्मा, अनूपपुर की पुष्पराजगढ़ सीट के लिए सतीश तिवारी, बैतूल जिले की मुलताई सीट के लिए राजू अनुराग पवार, भोपाल जिले की बैरसिया सीट के लिए गोपाल सिंह मीणा, धर जिले की सरदारपुर विधानसभा के लिए दिलीप पटोदिया, धार जिले की कुक्षी सीट के लिए निलेश भारती, धार जिले की मनावर विधानसभा सीट के लिए अनत पवार, इंदौर 5 विधानसभा सीट के लिए होलास राय और उजैन की घट्टिया विधानसभा सीट के लिए वीरेंद्र कावड़िया को प्रभारी नियुक्त किया है।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply