Skip to content
Thursday, 26 November 2026
खरगोन

भाजपा कार्यालय के शुभारंभ पर बिरला बोले कौन बिकाऊ है, कौन टिकाऊ है, ये जनता तय करेंगी

3 min read

विकास पवार, बड़वाह- विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार शाम 6 बजे भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता और महिला मंडल की उपस्थिति में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और पूर्व विधायक सचिन बिरला ने उमेडकर मार्केट पर कार्यालय का शुभारंभ किया। इसके पश्चात मंच पर विराजमान पार्टी के वरिष्ठ नेताओ का श्री फल और भगवा गमछा पहनाकर सचिन बिरला ने सम्मान किया। जिसके बाद सांसद पाटिल, पूर्व विधायक बिरला, जिला अध्यक्ष राजेंद्र राठौड़, भाजपा नेता जितेंद्र सुराणा, नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण काग, नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद पाटिल ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने कई जनकल्याणकारी योजना लागू की है। जिसका लाभ हर जरूरतमंदों को मिल रहा है। हमने विकास किया है और हम विकास करेंगे।

कौन बिकाऊ कौन टिकाऊ ये जनता तय करेंगी

पूर्व विधायक बिरला ने कहा की आज जो मुझे टिकट मिला है। उसमे सबसे अहम भूमिका संगठन की रही है। संगठन ने एक एक कार्यकर्ता से पूछा और सभी दूर सर्वे करने के बाद मुझे विस का टिकट दिया है। मैं पार्टी के हर कार्यकर्ता से वादा करता हु की मैं आप लोगो की सेवा में 24 घंटे खड़ा रहूंगा। हम सब मिलकर क्षेत्र के विकास कार्यों में चार चांद लगाएंगे। हम क्षेत्र के रुके विकास और आने वाले विकास कार्यों को पूरी ताकद से पूरा करेंगे। बिरला ने फ्रूट और सब्जी व्यपारियो के लिए कहा कि चुनाव के बाद आप सब लोगो के लिए राकेश गुप्ता और मेरे द्वारा पहले मंडी की व्यवस्था की जायेगी। उसके बाद ही आप लोगो को एमजी रोड से हटाया जाएगा। आज सब्जी और फ्रूट व्यापार से गरीब का घर चल रहा है और हमारी पार्टी गरीब के पेट पर लात मारने का काम नहीं करती। हमारी पार्टी गरीब का पेट पालने का काम करती है। हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा लाडली बहना योजना लाने का मुख्य मकसद केवल महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना है। उल्लेखनीय है की कांग्रेस के पुर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के विभागो में अवैध वसूली और पैसे के दम पर चुनाव लडने के आरोप पर सचिन बिरला ने कहा यह तो अरुण यादव जी का मन है वो कुछ भी बोल सकते है। ये तो जनता तय करेंगी किसे जीताना है। बिकाऊ और टिकाऊ के सवाल पर बिरला ने कहा कौन बिकाऊ है, कौन टिकाऊ है, ये जनता तय करेंगी। निर्णय आने दो उसके बाद उनसे बात करेंगे। मंडल अध्यक्ष तोमर, श्री सुराणा, श्री राठौर ने उपस्थिति नेता और कार्यकर्ताओ को बुध स्तर पर कड़ी मेहनत के साथ सचिन बिरला को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की है।इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता रामकिशन जायसवाल, जोगिंदर सिंह भाटिया, राजेश जायसवाल, रोमेश विजयवर्गीय, मंडल महामंत्री रवि एरन, महिला नेत्री धनलक्ष्मी शर्मा, रजनी भंडारी, सावत्री चौरसिया सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मीचंद अमई ने किया।

99 Views
99 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply