सचिन के साथ भाजपा में शामिल लाली, कांग्रेस को झटका 

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विकास पवार, बड़वाह- चुनावी सरगर्मी के बीच विधानसभा में कांग्रेस को झटका लगा है। सनावद क्षेत्र के रणनीतिकार नरेंद्र उर्फ लाली शर्मा भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा प्रत्याशी सचिन बिरला के साथ अब लाली शर्मा है। शर्मा का कहना है कि राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा पार्टी ज्वाइन की है। उल्लेखनीय है कि लाली शर्मा सनावद क्षेत्र के एक सशक्त नेता माने जाते है। लेकिन अब 2023 के विधानसभा चुनाव के पूर्व सनावद के कांग्रेस नेता नरेंद्र उर्फ लाली शर्मा ने पूर्व विधायक सचिन बिरला के साथ भाजपा में शामिल हो चुके है। हालाकी लाली शर्मा कांग्रेस के जाबाज़ सिपाही के रूप में पहचाने जाते थे। जिन्होंने अपने नपा अध्यक्ष कार्यकाल में सनावद नगर में विकास की गंगा बहाई थी। जबकि इनके परिवार के कई सदस्य दोनो ही पार्टी से पदो पर काबिज रहे है। उल्लेखनीय है की लाली शर्मा के पिताजी रमेश शर्मा वर्ष 1977 में भाजपा से विधायक रहे। वही उनकी भाभी मीना शर्मा वर्ष 2008 में भाजपा से नपा अध्यक्ष रही। जबकि लाली शर्मा स्वयं 2015 में नपा अध्यक्ष और उनकी पत्नी मंजूषा शर्मा 2017 में नपा अध्यक्ष पद पर काबिज रही।अब लाली शर्मा फिर एक बार भाजपा पार्टी के लिए सक्रिय होकर इस विस चुनाव प्रत्याशी सचिन बिरला के समर्थन में भाजपा के साथ जुड़े है। जिन्होंने भाजपा का खुलकर समर्थन करने की बात कही है। हालाकी जिस तरह शर्मा ने अपने नपा अध्यक्ष कार्यकाल में नगर में कई निर्माण कार्यों की सौगात दी। उसी तर्ज पर अब वह बिरला की जीत के साथ क्षेत्र के विकास कार्य करवाने की मंशा जाहिर कर रहे है। बता दे लाली शर्मा के भाजपा में आने से कांग्रेस पार्टी को बढ़ा झटका लगा है। हालाकी जिस तरह लाली शर्मा सनावद नगर में चर्चित नाम है। वही मंजूषा शर्मा भी नगर में कई महिला मंडल में सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में सक्रिय मानी जाती है।

Views Today: 2

Total Views: 212

Leave a Reply

error: Content is protected !!