Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल

निशा बांगरे ने अपने इस्तीफे को लेकर सरकार से शाम तक मांगा जवाब सामान्य प्रशासन विभाग को लिखा पत्र

2 min read
Text Size:

छतरपुर की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि शाम तक उनके इस्तीफे के निर्णय से उन्हें अवगत कराया जाए। उन्होने अपने पत्र में लिखा कि उन्हे जल्द ही चुनाव के लिए नामांकन भरना है, ऐसे में विभाग शीघ्र फैसला बताए। बता दें कि हाई कोर्ट ने शाम तक निशा बांगरे के इस्तीफे पर निर्णय लेने हेतु आदेशित किया है।

निशा बांगरे ने लिखा पत्र

निशा बांगरे ने अपने पत्र में लिखा है कि ‘प्रार्थी के त्याग पत्र का हाई कोर्ट द्वारा को निर्णय लेने हेतु आदेशित किया गया था। अत:  इस्तीफे पर निर्णय के आदेश की प्रति उपलब्ध कराने का कष्ट करें ताकि मैं मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 अंतर्गत अपना नामाकंन जमा कर सकूं।’ बता दें कि जबलपुर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया था कि निशा बांगरे के इस्तीफे और चार्जशीट पर अपना निर्णय लें। इसी के साथ हाई कोर्ट ने इस्तीफे पर 27 अक्टूबर तक एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

बैतूल निवासी निशा बांगरे की फिलहाल छतरपुर में डिप्टी कलेक्टर के पद पर  पदस्थापना है। उन्होने अपने पद से त्यागपत्र देकर आमला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली थी लेकिन राज्य सरकार न उनके ऊपर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया और उनका त्यागपत्र स्वीकार नहीं किया था। इसके बाद उन्होने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपने इस्तीफे पर जल्द से जल्द फैसला लिए जाने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने निशा बांगरे को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में ही जाने का निर्देश दिया था और अब उन्होने शाम तक अपने इस्तीफे को लेकर राज्य सरकार द्वारा फैसले से अवगत कराए जाने को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखा है।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply